सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी भारत के प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती की पूर्व संध्या पर विचार गोष्ठी कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि ज्वाला नेहरू जी ने भारत को सशक्त बनाने की दिशा में बेहतरीन कार्य किए , भारत में कल कारखानों के जाल बिछाने में भी नेहरू जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि जनपद सोनभद्र में तमाम कल कारखानों व नहरों का जाल बिछाने की श्रेय नेहरू जी को जाता है नेहरू जी बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए इनको चाचा के नाम से भी जानते हैं आज ऐसे महान व्यक्तित्व को हिंदुस्तान कभी नहीं भूलेगा।
कोषाध्यक्ष फरीद अहमद फरीद खान ने कहा कि नेहरू जी लगातार देश को एकता और अखंडता के सूत्र में पिरोने का काम किया देश को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धन्यवाद त्रिपाठी जी ने ने किया।
उक्त मौके पर जिला सचिव संजय मिश्रा बंशीधर पांडे शालिग्राम कनौजिया जी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा जी प्रदीप चौबे जी निगम मिश्रा जी आकाश गौतम मौजूद मौजूद रहे
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal