(म्योरपुर/पंकज सिंह)

म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बनवासी सेवा आश्रम में सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग ब्रह्मदेव तिवारी एस डी एम रमेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक दीपक कुमार,आर सी झा ने गुरुवार को आश्रम परिसर में विभिन्न फलदार, और इमारती लकड़ी के पौधों का रोपण किया।इसके श्री तिवारी ने पूरी टीम के साथ आश्रम परिसर स्थित खादी ग्रामोद्योग, चिकित्सालय,और विद्यालय का भ्रमण किया।श्री तिवारी ने कहा कि इस दुरूह आदिवासी बहुल क्षेत्रो में संस्था बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है।

और गाँवो के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।यह संस्था इसी तरह आगे भी अपनी भूमिका निभाती रहे।इसके बाद जाँच पड़ताल के लिए खनन अधिकारियो के साथ खोखर साइड के लिए निकल गए।मौके पर शुभा प्रेम, मुख्य वन संरक्षक मिर्जापुर आर सी झा,दीपक कुमार,एम पी सिंह,कुञ्ज मोहन वर्मा,आर ओ राजेश सोनकर,विजेंद्र सिंह,वन दारोगा शिव कुमार यादव,वन रक्षक गोविन्द व आश्रम के शिवशरण सिंह,विमल सिंह,देवनाथ सिंग व वन विभाग के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal