सोनभद्र।आदिवासी वनवासियों की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र द्वारा चोपन ब्लाक के जुगैल गांव के जरही माता मन्दिर के प्रांगण में जन चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के अध्यक्ष राम राज सिंह गोंड ने किया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव मकसूद खान, प्रदेश सचिव देवेन्द्र प्रताप सिंह एम एल सी प्रत्यासी संजीव सिंह के उपस्थिति में थाना
जुगैल का घेराव कर के महामहिम राज्यपाल महोदय को ग्यारह सुत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ललितेश पति त्रिपाठी ने कहां कि” आदिवासीयों के साथ पुलिस प्रशासन व वन विभाग द्वारा गलत मुकदमे में फसाया जाता है तो उनकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी”।
प्रदेश महासचिव श्री मक्सूद खा एवम् देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहां कि” बीजेपी सरकार में लगातार आदिवासीयों पर उत्पीड़न बढ़ गया है। मनरेगा की मजदूरी समय से नहीं मिल रहा।दुर संचार व्यवस्था न होने से काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है”
उक्त अवसर पर उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, जगदीश मिश्रा, कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी, रमाशंकर यादव, राजबली पाण्डेय,बद्री गोंड, बृजेश त्रिपाठी, अश्वनी पाण्डेय,कौशलेस पाठक,अमीत चौवे विनोद कुमार तिवारी, रमाशंकर गोंड,नामवर सिंह कुशवाहा, सालिगराम कनौजिया, सुरज यादव,सत्यदेव पाण्डेय एडवोकेट,सेतराम केशरी,लल्लू पाण्डेय, विषिष्ट चौवे, वंशीधर देव पाण्डेय, संगीता श्रीवास्तव,ऊषा चौबे,ममता श्रीवास्तव,आदवासी महिला नेता लखपतिया देवी सैकड़ों महिलाओं के साथ के हज़ारों की संख्या मे आदिवासी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal