सोनभद्र।भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र का दो दिवसीय मण्डल प्रशिक्षण वर्ग मधुपुर,चुर्क,चतरा एवं नगवां में प्रारम्भ हुआ। भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने मधुपुर के प्रशिक्षण वर्ग का दीप प्रज्वलन कर शुभारंम्भ किया। वही चुर्क मण्डल के रामनारायण इण्टर कालेज विरधी में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने दीप प्रज्जवलन कर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व विधानपरिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य ने कहा की भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है, 1952 में जनसंघ के रुप स्थापित दल आज भारतीय जनता पार्टी के रुप में कार्य कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी के विकास को तीन चरणों में विभाजित किया जा सकता है। प्रथम चरण में जनसंघ के रुप में दुसरे में 1977 से 2014के बीच गठबंधन की राजनीति में प्रमुख साझेदार के रुप में, और अंतिम में 2014 में श्री नरेंन्द्र मोदी के नेतृत्व में एकल बहुमत वाली पार्टी के रुप में स्थापित हुयी भारतीय जनता पार्टी देश के विकास व नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति करने वाला दल है, हम सभी सौभाग्यशाली है जो हमें ऐसे राजनैतिक दल के कार्यकर्ता होने का गौरव प्राप्त है।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने कहा की 1996,1998 और 1999 में तीन लोकसभा चुनाव हुए जिसमें भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी एकल पार्टी के रुप में आयी अटल बिहारी बाजपेयी 13 दिनों तक प्रधानमंत्री रहे फिर 13 महिने और उसके बाद साढ़े चार साल यह न केवल भाजपा बल्कि एनडीए का शासन था उसके बाद दस साल तक पार्टी ने विपक्ष के रुप में सक्रिय भूमिका निभाई 2014 के चुनाव में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी जो अब सबका साथ सबका विकास की घोषणा के साथ एक शानदार भारत का पुर्ननिर्माण कर रही है भाजपा अमित शाह के नेतृत्व में 11 करोड़ सदस्यों के साथ दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भी बनने का गौरव हासिल किया 23 मई 2019 को भाजपा के नेतृत्व वाले ने एनडीए ने एक बार पुनः विजय पताका लहराई और अकेले भारतीय जनता पार्टी 303 सीटे और एनडीए 353 सीटे जीती नरेन्द्र मोदी 30 मई 2019 को दुसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने भारतीय जनता पार्टी सभी चुनावी वादो को केन्द्र की मोदी सरकार ने अपने दुसरे कार्यकाल के दौरान लागू किया है जिसमें अनुच्छेद 370 तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने का कानून और सर्वोच्च न्यायालय के साथ विवादित स्थल को रामजन्मभूमि न्यास को सौपना शामिल था 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा राम मंदिर का भव्य शिलान्यास किया गया।
प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य रुप से चुर्क मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, मधुपुर मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल, गोविन्द यादव, ब्लाॅक प्रमुख अशोक सिंह जिला मंत्री अजीत रावत, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, अरुण सिंह, दिलिप चैबे, अनिल पाण्डेय सहित सभी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मण्डल कार्यकारिणी, व वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal