सोनभद्र।विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 सितंबर से 20 सितंबर 2020 तक सेवा सप्ताह के रुप में मना रही है, उसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लॅड बैंक राबर्ट्सगंज में किया, मोदी जी के 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे व सदर विधायक भूपेश चैबे, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओबरा विधायक संजय गोंड़, काॅपरेटिव चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं में उत्साह वर्धन करने के लिए मौजूद रहे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जरुरतमंदो को समय पर खून मिल जाये जिससे उनका जीवन बच सके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर सोनभद्र के युवाओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया आग कहा कि रक्तदान कर पिड़ित मानव के जीवन को बचाने का काम करें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सोनभद्र के युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते रहे है रक्त के अभाव में किसी भी व्यक्ति कि जान न जाय इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब, वंचित, दलित, आदिवासी एवं किसानों के मसीहा के रुप में काम करने वाले मा0प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का 17 सितंबर को जन्मदिन है, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज मोदी जी जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्लड डोनेशन कर रही है, मा0 मोदी जी का 70वां जन्मदिन है इसलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सैकडो कि संख्या में ब्लड बैंक राबर्ट्सगंज में पहँुचकर ब्लड डोनेशन करने का काम किया।
इस अवसर पर मुख्यरुप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चैबे, क्षेत्रिय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, सदर विधायक भूपेश चैबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या,ओबरा विधायक संजय गोंड़, काॅपरेटिव चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल कार्यक्रम संयोजक ओमप्रकाश दूबे जिलासंयोजक उदय नाथ मौर्या, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेंद्र भाई पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा,धर्मवीर तिवारी, अभिषेक सिंह चन्देल, अजीत रावत, अनूप तिवारी, युवा मोर्चा महामंत्री रजनिश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, हिरेश द्विवेदी, मोनू रवि द्विवेदी, उत्कर्ष पाण्डेय, संदीप सिंह, धिरेंद्र पटेल, संतोष शुक्ला, विनोद पटेल, नगर अध्यक्ष बलिराम सोनी, सुनिल सिंह, राजबहादुर सिंह, दिलिप चैबे, वरुण त्रिपाठी, अरविंद पाण्डेय, सुनिल सिंह, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, पुष्पा सिंह सहित सैकडो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal