Wednesday , September 16 2026

अभिनेता सोनू सूद की मदद से गरीब बच्चे का चल रहा है इलाज

सोनभद्र।कोरोना काल मे सबकी मदद के लिए मसीहा के रुप मे मदद करने आगे आये सोनू सूद ने एक बार फिर मानवता दिखाते हुये सोनभद्र के जन्मी नवजात के इलाज का खर्च उडा रहे है। जिसकी चर्चा सभी तरफ हो रही है ।

मिर्जापुर के रहने वाले दिव्यांग सन्तोष की शादी घोरावल था इलाके मे हुयी थी। पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया तब से अस्वस्थ चल रहा था । पैसो की आर्धिक तंगी के कारण बच्चे के इलाज के लिए कुछ नही सूझ रहा था । टीवी पर सोनू सूद सभी जरुरत मंदो की मदद करते देख दिव्यांग पिता सन्तोष ने भी टिवीटर पर बच्चे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई। सोनू सूद ने देर ना करते हुये डाक्टर से बात कर बच्चे के इलाज का बन्दोबस्त कराया । सोनू सूद प्रतिदिन का 3250 रुपया अस्पताल का खर्च अस्पताल को भेज रहे है।

Translate »