सोनभद्र। आज 20 अगस्त 2020 हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा अखंड भारत संकल्प दिवस सोभनाथ मंदिर गोठानी चोपन मंडल मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों के बीच किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू जागरण मंच सोनभद्र जिला अध्यक्ष विनीत त्रिपाठी ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में हिंदू जागरण मंच के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अश्विनी शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के बीच में देश राष्ट्र की परिभाषा बताते हुए भारत राष्ट्र को पुनः एक बार फिर अखंड भारत बनाने का संकल्प दिलाया एवं राष्ट्र के विघटन के इतिहास दोहराते हुए बताया कि जब जब हिंदू समाज एकाकी जीवन जीने का आदी होता है तब समाज राष्ट्र का उत्थान रुक जाता है इसलिए सर्वे भवंतू सुखिनाह की शक्ति को दोहराते हुए अखंड भारत बनाने का संकल्प दिलाया उक्त कार्यक्रम का संचालन एवं समापन जिला महामंत्री बृजेश कुमार शुक्ला के द्वारा हुआ।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal