सोनभद्र।रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के रहने वाले विधि के छात्र उत्सव मिश्रा द्वारा चलाई जाने वाली संस्था लैप इंडिया द्वारा विधि के छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के समापन में निवर्तमान उच्चन्यायालय जज न्यायमूर्ति राजेश टंडन, सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी दुबे , और शारदा विधि विद्यालय के डीन डॉ प्रदीप कुलश्रेष्ठ रहे।

लैप इंडिया एक संस्था है जो आदिवासी सेवाश्रम संस्थान से मिल कर गरीब तबके के लोगो को कानूनी सहायता प्रदान करने का काम करती है, इस संस्था में देश के अलग अलग जगहों से सदस्य जुड़े हैं, यह प्रतियोगिता और इस पैनल चर्चा से इस संस्था का तात्पर्य इस महामारी के समय मे विधि के छात्रों में रचनात्मकता को जागृत करना है और उन्हें कानून की स्पष्ट जानकारी प्रदान करना है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal