Wednesday , September 16 2026

लॉक का पालन कराने के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

सोनभद्र।शासन द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता के दृष्टिगत नोवेल कोरोना वायरस-2019 के संकमण को रोकने हेतु 10 जुलाई 2020 की रात्रि 10:00 बजे से 13 जुलाई 2020 की प्रातः 05.00 बजे तक किये गये लॉकडाउन के क्रम में पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र के निर्देशानुसार आज

12 जुलाई 2020 को भी जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने जोन/सर्किल/थानों क्षेत्रों में भम्रण कर लॉकडाउन का पालन कराया गया तथा जनपदीय पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय सीमा तथा अन्तरजनपदीय एवं अन्दर जनपद में बने बैरियर के माध्यम से सीमा पर आने-जाने वालें व्यक्तियों/वाहनों का कडाई से चेकिंग कर लॉकडाउन का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जा रहा है। साथ ही साथ सोशल डिस्टेन्स (02 गज दूरी) का पालन करते हुये अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने/टहलने/विचरण करने वाले तथा धारा-144 जाoफौ0 का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही भी अमल में लायी जा रही हैं ।

जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने सर्किल/थाना-क्षेत्रों में निरन्तर भ्रमणशील रहकर पी0ए0 सिस्टम के माध्यम से एलाउन्स कराते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दिये गये सुरक्षा उपकरणों (सेनेटाइजर, मास्क व ग्लव्स आदि) को प्रदान करते हुए उसका उपयोग लगातार किया जाय।

Translate »