
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव जनपद सोनभद्र के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी पिपरी विजय शंकर मिश्रा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर मिथिलेश मिश्रा मय एसएसआई गंगाधर मौर्य, कांस्टेबल जितेश सिंह, कांस्टेबल विकास सिंह, कांस्टेबल दिलीप सिंह, कांस्टेबल अमर कटिहार के साथ आज दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की तलाश में तेलगवा पर चेकिंग के दौरान शातिर अपराधी सफीक खान पुत्र बसी मुल्लाह निवासी मटवई गेट वार्ड नंबर 36 सिंपलेक्स कॉलोनी थाना बिंदनगर जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश को एक आदत अवैध रिवाल्वर मय 2 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 73/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विरुद्ध शफीक खान के पंजीकृत कर चलान मा0 न्यायालय किया गया।

SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal