व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन‘‘ तीन प्रतियों में जिला युवा कल्याण अधिकारी को उपलब्ध कराए

सोनभद्र।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने जिले के नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल की तरफ इस साल भी आगामी 26 जनवरी, 2021 को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री की उपाधियां भारत सरकार द्वारा दी जानी है। उपाधियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में जैसे-कला, सामाजिक कार्यक्रम, पब्लिक अफेयर, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, खेल-कूद आदि विशिष्ट उत्कृष्ट योगदान व सेवाओं के लिए दिया जायेगा। इच्छुक नागरिक अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के सम्बन्ध में ‘‘साइटेशन‘‘ तीन प्रतियों में जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन परिसर के कमरा नम्बर-68 में 05 जुलाई, 2020 तक उपलब्ध करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी किसी भी कार्य दिवस में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक दल अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी सूचना विभाग के नेसार अहमद ने दी।

Translate »