सोनभद्र।आज 21 जून 2020 को पुरानी पेंशन बहाली जन जागरूकता का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जनपद सोनभद्र के लगभग 500 पेंशन विहीन परिवार से संपर्क किया गया ।लोगों ने संकल्प लिया कि पुरानी पेंशन तक संवाद और संघर्ष जारी रहेगा।

जागरूकता कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित क्रांति सिंह प्रदेश अध्यक्ष/ राष्ट्रीय प्रवक्ता (राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा), योगेश कुमार पांडेय (जिलाध्यक्ष) उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सोनभद्र शशांक चतुर्वेदी (संगठन मंत्री), नवीन गुप्ता (संगठन मंत्री) गणेश पांडेय (उपाध्यक्ष), मनोज पांडेय (मंडल अध्यक्ष), महेंद्र यादव ,राजेश सिंह आईपी सिंह (महामंत्री )विशिष्ट बीटीसी रवींद्र कुमार , देवानंद पाठक ब्लॉक अध्यक्ष इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal