Wednesday , September 16 2026

एस्एनसी उर्जान्चल न्यूज की खबर का असर, एसडीएम घोरावल ने किया स्थलीय निरीक्षण

शाहगंज।सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)– थाना क्षेत्र शाहगंज के डोहरी गांव निवासी गुलाब पाल पुत्र मीरु पाल की पाँच बकरियों के ऊपर दोपहर में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सूत्रों से पता चला कि डोहरी गांव के नहर किनारे पाल बस्ती में दोपहर में पचासों की संख्या में खुले आसमान के नीचें बकरियाँ बैठी थी अचानक भेडों व बकरियों के झूंड के बीच तेज बारिश के बाद आकाशीय बिजली गिर जाने से पाँच बकरियों की मौत हो गई। क्षेत्रिय लेखपाल ज्योति जायसवाल ने बताया कि पाँच बकरियों की मौत हुईं है पशु चिकित्सक द्वारा मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया। नवागत एसडीएम घोरावल जैनेन्द्र सिंह ने मौके का मुआयना किया व बकरी पालक को उचित मुआवजे का आश्वासन दिया।

Translate »