Wednesday , September 16 2026

पुलिस अधीक्षक द्वारा पन्नूगंज थाने का किया गया निरीक्षण

सोनभद्र।आज पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा थाना पन्नूगंज पर थाना प्रभारी/उपनिरीक्षकगणों के साथ अर्दली रूम का निरीक्षण किया गया।

अर्दली रूम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा थानों पर लम्बित विवेचना, आंशिक रूप से लम्बित विवेचना,पुर्नविवेचना,वांछित अपराधी,अहस्तक्षेपीय अपराध की समीक्षा करते हुये ग्राम अपराध पुस्तिका, विवाद रजिस्टर, आई0जी0आर0एस0 रजिस्टर, इत्यादि के बारे में जानकारी कर सम्बन्धित को शीघ्र अति शीघ्र विवेचना व अन्य एहकामातों का निस्तारण करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

Translate »