पनारी/सोनभद्र (विजय यादव) आज बाड़ी में ओबरा विधायक संजीव कुमार गोंड जी ने पौध रोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस।
साथ ही यह भी कहा कि हर ५जून को विश्व पर्यावरण के सुरक्षा के प्रति जागरूक और सचेत करना।
प्रकृति के बिना मानव जीवन संभव नहीं।
इस लिए यह जरूरी है कि हम सब लोग समझें कि हमारे लिए पेड़, पौधे जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ कितने जरूरी है।
सम्पूर्ण मानव का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है इसलिए एक स्वस्थ्य एवं सुरक्षित प्रर्यावरण के बिना मानव समाज का कल्पना अधुरा है।
इस अवसर पर पुर्व मंडल अध्यक्ष डाला बबलू जी, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू गौड़ जी, सेक्टर संयोजक बाड़ी टाटा चौधरी,ओम प्रकाश शर्मा जी, जमुना यादव जी, कन्हैया सिंह जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal