Wednesday , September 16 2026

कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र।आज जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिलाअध्यक्ष राम राज सिंह गोंड द्वारा एक संक्षिप्त बैठक बुलाई गई ।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि “अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी के निर्देशानुसार “अजय लल्लू की महारसोई” के माध्यम से 6 जून से 12 जून 2020 तक पूरे प्रदेश में “पच्चिस लाख” जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया जाएगा। सेवा सत्याग्रह के माध्यम से भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक तरीके को जनता के बीच में बताया जायेगा। भाजपा सरकार के अज्ञानतापुर्ण रवैए से देश की दशा दिशा बिगड़ी है।लोग हलकान परेशान हैं।भुखमरी के कगार पर जनता पहुंच गई है। इस विषम परिस्थिति में जनता अपनेको ठगा महसूस कर रही है”।इस मौके पर सोशलडिस्टेन्सिग का पालन करते हुए अरविन्द कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार पासवान, शत्रुन्जय मिश्रा,राजीव त्रिपाठी,ऋषि, शिवांश, हरिशंकर आदि लोग उपस्थित रहे।
भवदीय
राम राज सिंह गोंड
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र
5/6/2020

Translate »