Wednesday , September 16 2026

ब्रेकिंग— धारदार हथियार से एक युवक की हत्या,सनसनी

रामजियावन गुप्ता/बीजपुर/(सोनभद्र) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महरीकला के टोला कैमहाडाँड़ मे गीता प्रसाद विश्वकर्मा पुत्र सुखलाल विश्वकर्मा (30वर्ष) की बुधवार की रात निर्मम हत्या कर शव को घर से लगभग 300 मीटर दूर एक मकान में फेक दिया जिससे बाद लाश मिलने पर गाँव मे सनसनी फैल गयी। खबर लगने पर गुरुवार की सुबह बीजपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुँच कर मामले की जाँच में जुट गई है।हत्या के कारणों का पता नही लग पाया है।खबर लिखे जाने तक लोगों द्वारा तरह तरह को चर्चाएं की जा रही थी।

आपको यह लेख/समाचार

Translate »