Wednesday , September 16 2026

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने भेजा हजारों मास्क

सोनभद्र।जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह ने “आज सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठक करके बताया कि आज ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने प्रथम खेप में कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों में बांटने के लिए हजारों मास्क भेजे हैं।

जिसे पुरे जनपद में ग्रामिण, मजबूर, मजदूरों, गरीब, बेसहारा लोगों को बाटा जायेगा।” जिसे आज सेवादल,ब्लाक कमेटी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बाटने के लिए दिया गया।
बैठक में अरविन्द कुमार सिंह,

कमलेश ओझा, जितेंद्र पासवान,राजीव त्रिपाठी,शत्रुन्जय मिश्रा, शालिग्राम कनौजिया, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, अमरेश देव पांडे, आशुतोष दुबे सोशलडिस्टेंसिग का पालन करते हुए उपस्थित रहे।

Translate »