
ओबरा (सतीश चौबे) हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी डा0 उपेन्द्र देव पांडेय के निर्देश पर सोमवार को संगठनात्मक विस्तार किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पांडेय व्दारा लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए मनोयन पत्र जारी कर अनुज गुप्ता को संगठन का जिला मंत्री नियुक्त किया गया। श्री गुप्ता ने संगठन के मुख्य संरक्षक मंहत योगी आदित्यनाथ महाराज के निर्देशन में सतत होने वाले जनहित कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। और कहा कि महाराज से आजीवन गौ सेवा की सीख मिली है जिससे गौ वंशों के संरक्षण के साथ साथ हिन्दू परम्परा को भी बल मिलेगा। पुरा देश वैश्विक महामारी कोराना से परेशान है ऐसे में सबसे पहले हम सबको अपनी जीवन शैली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है ताकि भारतीय वैदिक पध्दति के अनुसार विश्व के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। और निरन्तर निरोग रहने की क्षमता का विस्तार हो। महामारी के मद्देनजर संगठन गरीबों की मदद करने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहा है। समाजिक व नैतिक जिम्मेदारीयों के साथ संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता इस वैश्विक संकट की घड़ी में शासन प्रशासन के सहयोगी भुमिका में कार्य करे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों इकईयों की मजबुती पर बल देते हुए बेविनार के माध्यम से कार्य योजना बनाने पर समीक्षा की जानी है। जिससे सुदूर क्षेत्रों की समस्याओं पर प्रभावी लगाम लग सके और सुचारु जीवन व्यापन में आर्थिक वजह रुकावट न बने।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal