Wednesday , September 16 2026

लॉकडाउन-4 व ईद-उल-फित्तर को देखते हुए डीएम व एसपी द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा में किया गया फ्लैग मार्च

सोनभद्र।आज कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन-4 व ईद-उल-फित्तर के समय जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा राबर्ट्सगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से अपील की गयी कि लॉकडाउन-4 के समय पड़ने वाले त्यौहार-(ईद-उल-फितर) को सकुशल मनाने हेतु प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें तथा अपने परिवार व आस-पास के व्यक्तियों को भी सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने हेतु प्रेरित करें एवं अपने-अपने घरों में ही रहें ।

अपरिहार्य स्थिति में ही घरों से बाहर निकलें तथा निकलते समय मास्क, सैनेटाइजर इत्यादि का लगातार प्रयोग करें । किसी भी धार्मिक स्थल/चौराहों/बाजारों में भीड़ एकत्रित न करें तथा अपने घरों में रहकर ही धार्मिक कार्य सम्पादित करें ।

इस दौरान जनपद से समस्त क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने – अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर लोगों से ईद उल फितर का त्योहार सकुशल मनानें एवं लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की गयी ।

Translate »