Wednesday , September 16 2026

पिकअप गाड़ी पलटने से ड्राइवर की मौत

खलियारी (सोनभद्र)/ श्याम सुन्दर पाण्डेय – मांची थाना क्षेत्र के मङपा गांव के चढाई के दौरान एक पिकअप गुरूवार को रात में बैक होकर पलट जाने से चालक की मौत और पीकअप पर सवार तीन लोग कूदकर अपनी जान बचाने में सफल हुऐ !

रायपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खलियारी बाजार के एक ब्यापारी अपने पीकअप पर प्याज लादकर बेचने के लिऐ खलियारी बाजार से गुरूवार को शाम 6 बजे चङगङा गांव के लिऐ चला और रात 9 वजे पीकअप मङपा गांव के चढाई में बैक होकर पलट गयी और पीकअप चालक की उसमें दबकर मौके पर मौत हो गयी !

ड्राइवर विमलेश पासवान 28 वर्ष निवासी खलियारी के शव को पीकअप में से पुलिस ने निकाल कर पोस्ट मार्डम के लिऐ जिला अस्पताल भेजवा दिया !
पिकअप पर कन्हैया लाल जायसवाल रंजय जायसवाल व बेचन मूसहर लोग सवार थे ऐ लोग गाङी बैक होने लगी तो पीकअप में से कूदकर अपनी जान बचा लिऐ !

Translate »