Wednesday , September 16 2026

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप से ट्रांजिट प्वाइंट का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

सोनभद्र।कोरोना वायरस संक्रमण वैश्विक महामारी के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक,

सोनभद्र द्वारा संयुक्त रुप से थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उरमौरा, सोनभद्र व आर0आर0 पॉलीटेक्निक कॉलेज, हिन्दुआरी, सोनभद्र एवं डी0ए0वी0 कॉलेज, चुर्क का आकस्मिक निरीक्षण कर अन्य जनपदों/स्थानों से आने जाने वाले प्रवासी/श्रमिकों के भोजन, बसों, सुविधाओं आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

साथ ही साथ उन्हें सोशल डिस्टेन्सिंग के बारे में बताते हुए लोगों को घर / गंतव्य पहुंचने के उपरांत अपने – अपने घरों में रहने के लिए जागरूक/प्रेरित किया गया ।

Translate »