Wednesday , September 16 2026

एनसीएल जयंत ने कोरोना से बचाव एवं नियंत्रण हेतु कराया सैनिटाइजेशन

नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के जयंत क्षेत्र द्वारा कोविड 19 से बचाव हेतु किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में शनिवार को सीआईएसएफ टीम की मदद से जयंत मेन रोड, महाप्रबंधक कार्यालय परिसर, जयंत आवासीय परिसर इत्यादि स्थानों पर सैनिटाइजेशन करवाया गया |
पूर्व में भी जयंत की गोल मार्केट, क्वॉरेंटाइन सेंटर के रूप मे तैयार किए गए कल्याण मंडप और एथलेटिक अकादमी और जयंत आवासीय परिसर इत्यादि स्थानों पर सैनिटाइजेशन सीआईएसएफ की अग्निशमन टीम की मदद से करवाया गया था |
गौरतलब है कि एनसीएल का जयंत क्षेत्र कोविड 19 जनित कठिन परिस्थितियों से प्रभावित निकटवर्ती जरूरतमंद परिवारों में रसद सामग्री , मास्क व् सैनिटाइज़र इत्यादि का लगातार वितरण कर रहा है |

Translate »