सोनभद्र।कोरोना महामारी के संकट में जहां पूरा देश परेशान है,वही तमाम समाजसेवी व नेता रात-दिन एक करके अपनी जान की परवाह किये बगैर समाज सेवा में लगे है।ऐसे में जनपद सोनभद्र की भाजपा नेता रूबी गुप्ता भी एक मिशाल बनी हुई है।

रूबी गुप्ता रात-दिन मास्क बनाकर ना सिर्फ गरीबो में बांट रही है
बल्कि जिले के आला अधिकारियों व नेताओ को भी बांटने के लिए मास्क दे रही है ,उनका यह प्रयास सराहनीय है।

आज महिला मोर्चे की बहुत ही सक्रिय पदाधिकारी रूबी गुप्ता के व्दारा स्वनिर्मित फेस मास्क का एक बंडल जनता मे वितरित करने के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा को दिया गया।

उनके इस सराहनीय कार्य एवं योगदान के लिए अशोक मिश्रा ने दिल से आभार व्यक्त किया है।
बताते चले कि रूबी गुप्ता द्वारा अब तक 5000 मास्क वितरित किये गए है जिसकी कीमत लाखो रुपये है।

इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष अजित चौबे को 100 मास्क ,जिलाधिकारी को 201 मास्क,एसपी को 101 मास्क,रवि चौबे गुप्त काशी सेवा ट्रस्ट को 501 गरीबो में वितरण के लिए दे चुकी है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal