
—अनिल बेदाग—
मुंबई: कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन पार्ट 2 तीन मई तक जारी रहेगा। काम धंधा बन्द होने से सबसे बड़ी मार गरीब कामगार पर पड़ी है। ऐसे में उनकी मदद के लिए बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक जगबीर दहिया लॉकडाउन-पार्ट वन की शुरुआत से ही गरीब और जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जगबीर दहिया ने सूर्या नगर से शुरुवात की और अब लॉक डाउन पार्ट 2 के आते आते 378 परिवारों को हर सप्ताह राशन देने का काम कर रहे हैं। जगबीर दहिया द्वारा गरीब परिवारों को सप्ताह भर के राशन के पैकेट में उनकी जरुरत के हर सामान को शामिल किया गया है। एक सप्ताह के राशन में 10 किलो आटा, चावल, चना दाल और छोले के साथ रसोई के मसाले भी दिये जा रहे हैं। जगबीर दहिया ने बताया कि प्रशासन की मांग पर वो हर रोज करीब 400 लोगों का पका पकाया खाना भी मुहैया करवा रहे है और जब तक लॉकडाउन रहेगा वो मदद करते रहेंगे। जगबीर दहिया ही वो फिल्म निर्माता हैं जिन्होंने प्रसिद्ध गायक सुखविंदर सिंह को हीरो के रूप में लांच किया था। जगबीर दहिया का कहना है कि वो मुंबई में रह रही अपने फिल्म यूनिट को भी आर्थिक मदद मुहैया करवा रहे हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal