Wednesday , September 16 2026

अनपरा पुलिस ने हीरोइन तश्कर को भेजा सलाखों के पीछे

अनपरा सोनभद्र।अनपरा पुलिस ने परासी निवासी एक युवक को नजायज मादक पदार्थ के तश्करी में 25 ग्राम नाजायज हीरोइन बरामद कर मुकदमा अपराध संख्या 46 /20धारा8/21एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव के दिशा निर्देश में चलाये जा रहे नाजायज मादक पदार्थ के विशेष अभियान के तहत अनपरा थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में रेनुसागर चौकी इंचार्ज कुमार संतोष मय हमराह ने मुखबीर की सूचना पर घेरा बन्दी कर सोनारी गली अनपरा बाजार के पास से अभियुक्त राजू साह पुत्र मुंगालाल निवासी वार्ड नंबर 5 पूर्वी परासी थाना सोनभद्र बेचने के फिराक में था तभी पुलिस ने धर दबोचा।जमा तलासी में 25 ग्राम नाजायज हीरोइन बरामद किया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Translate »