Wednesday , September 16 2026

भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 129वीं जयंती मनाई गई

सोनभद्र।लॉक डाउन का पूर्ण रूप से पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने आवास पर व गांव में अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया व माल्यार्पण किया।

भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और कहा कि भारत के प्रथम कानून मंत्री संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी
का तप त्याग संकल्प एवं समर्पण हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Translate »