Wednesday , September 16 2026

भाजपा करमा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी ,बैंक कर्मी,पुलिस कर्मी व पत्रकार बन्धु के सम्मान में पुष्प अर्पित किया गया

करमा/सोनभद्र(वरुण त्रिपाठी)आज करमा बाजार मे भाजपा करमा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी ,बैंक कर्मी,पुलिस कर्मी व पत्रकार बन्धु के सम्मान में पुष्प अर्पित किया गया ।

कोरोना महामारी के विकट परिस्थिति के बावजूद अपनी जान हथेली पर रखकर आज के सुख दुख की साथी बनकर अपने कर्तब्यों से ऊपर उठकर निर्वहन कर रहे है ।क्षेत्र में कही भी लॉक डाउन का लोगो पूर्ण करने पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहे है जिससे आम जनता व भाजपा कार्यकर्ता मिलकर पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया ।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ,मंडल महामंत्री रविन्द्र बहादुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुधीर सिंह,मंडल मंत्री केशव त्रिपाठी,भोला सिंह,सी बी सिंह,रामनरायन जायसवाल,मोनू सिंह व बाजार वासी उपस्थित रहे।

Translate »