जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 706 कम्युनिटी किचन में प्रतिदिन लगभग 60 हजार 198 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

सोनभद्र। जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 706 कम्युनिटी किचन संचालित हैं जिनके माध्यम से प्रतिदिन लगभग 60 हजार 198 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों को कम्युनिटी किचन के संचालन हेतु उन्हें आपदा धनराशि एवं राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनाज बैंक में अन्नदान लिया जा रहा है। अनाज बैंक से प्राप्त राशन सामग्री का इस्तेमाल भी कम्युनिटी किचन के संचालन हेतु किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में सरकारी व गैर सरकारी पर्याप्त कम्युनिटी किचन संचालित किये जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 681 कम्युनिटी किचन, ब्लाक स्तरों पर कम्युनिटी किचन व स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा जरूरतमंदों में खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जनपद में संचालित 27 क्वारंटीन केन्द्रों में 1685 व्यक्तियों के खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। जरूरतमंदों में 16 हजार 122 राशन किट मुहैया कराया गया। जिले में स्वैच्छिक संगठनों द्वारा लगभग 6 हजार नागरिकों को भोजन मुहैया कराया जा रहा है। इस प्रकार जनपद में कुल 706 कम्युनिटी किचन एवं 27 क्वारंटीन केन्द्रों के माध्यम से लगभग 60 हजार 198 व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

Translate »