सोनभद्र(शिव प्रकाश पाण्डेय)

भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा जल संरक्षण काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने उमेश कुमार ओझा को सोनभद्र भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जल संरक्षण का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। काशी प्रांत के उपाध्यक्ष जयसिंह , काशी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने उमेश ओझा को बधाई दिया। काशी क्षेत्र प्रभारी संदीप सिंह ने भी उमेश ओझा को बधाई दिया और कहा कि आशा है कि ओझा जी पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करेंगे। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण में अपना अमूल्य योगदान देंगे क्योंकि जल है तो कल है। 3 अप्रैल को 12:51 बजे श्री ओझा को विडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए और ई-मेल द्वारा नियुक्ति पत्र भेजा गया। सभी घर पर रहे सुरक्षित रहे कोरोना वायरस से 3 अप्रैल 12:52 श्री ओझा जिलाध्यक्ष ने संदेश भी प्रचारित किया गया।उक्त जानकारी श्री ओझा ने दी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal