Wednesday , September 16 2026

पैदल चलकर आ रहे यात्रियों को ग्राम प्रधान द्वारा भोजन कराया गया

सोनभद्र(शिव प्रकाश पाण्डेय)मंगलवार को कानपुर से बीते चार दिन पूर्व पैदल चलकर मधुपूर पहुंचे कई दिनों से भूखे प्यासे लोगों को ग्राम प्रधान आमडिह कृष्ण कुमार सिंह मौर्या व उनके सहयोगी कमल वर्मा ने तत्काल सभी लोगों को सेनिटाइजर से उनके हाथों को सैनिटाइज करा कर भोजन पानी कराया।लगभग सभी यात्री कानपुर से झारखण्ड राज्य के जिला गढ़वा,पलामू रहने वाले हैं–धनञ्जय कुमार पुत्र गोबर्धनराम,रबिरंजन पुत्र बिंदल राम,विमलेश पुत्र सत्यनारायण,राकेशकुमार पुत्र बैजनाथ,छोटूराम पुत्र रामचंदरराम,प्रदीप पुत्र धनुभूइया,मुनेश कुमार पुत्र लखन राम,प्रवेश कुमार पुत्र अजय राम,सोनू राम पुत्र भोलाराम, हरेंद्र कुमार पुत्र किशोरी,राजकुमारी पत्नी भोला राम समाचार लिखे जाने तक इन सभी लोगों की सुचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

Translate »