सोनभद्र।आज भारतीय जनता पार्टी मधुपुर मंडल में भाजपा जिला मंत्री अजीत रावत के प्रथम आगमन पर मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री और अनुसूचित मोर्चा के समाज के लोगों द्वारा बूथ अध्यक्ष द्वारा माला पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही सहभोज का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला मंत्री अजीत रावत ने कहा आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न परम श्रद्धेय डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती की पूर्व संध्या पर 13 अप्रैल को एक भव्य शोभायात्रा रावटसगंज नगर में अनुसूचित समाज के लोगों द्वारा निकाले जाने का कार्य किया जाएगा जिसमें अनुसूचित समाज से जुड़े शिक्षित वर्ग के लोग डॉक्टर वकील शिक्षक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे आज मधुपुर मंडल में सभी लोगों के बीच में भव्य शोभायात्रा के लिए सभी अनुसूचित जाति के लोगों से उक्त शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से अनुरोध किया गया साथ ही 6 मार्च को बजट पर चर्चा कार्यक्रम रामलीला मैदान में उपस्थित होने हेतु सभी को बताया गया उक्त कार्यक्रम में मधुपुर के मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल मंडल मंत्री विकास विश्वकर्मा उचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष पलटू राम प्रमोद गंगाराम बलिराम जवाहिर वनवासी नागेंद्र दीपक रामकिशुन महेंद्र कुमार राजू जुगलेश कनौजिया रामचंदर शकुंतला गुलाबी बागेश्वरी निर्मला सहराजी मुन्नी देवी सरिता आदि देवतुल्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे l
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal