सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के आवास एवं शहरी नियोजन अनुभाग 10 के द्वारा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शक्तिनगर विकास प्राधिकरण के सदस्य के रूप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी और केसी जैन को नामित किया है।
भारतीय जनता पार्टी के दोनों नेताओं को साडा का सदस्य नामित किये जाने से भाजपाजनो ने हर्ष व्यक्त किया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वन्य जीव बोर्ड के सदस्य श्रवण जी ने दोनों सदस्यों को बधाई देते हुए राज्यपाल का आभार प्रकट किया और कहा कि जब केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो पार्टी के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ को अवसर मिलना चाहिए। विश्व मे भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है और इस पार्टी का आम कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की क्षमता रखता है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal