सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन (राष्ट्रीय बागवानी मिशन) योजनान्तर्गत वर्ष 2019-20 में जनपद स्तरीय दो दिवसीय किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय पौधशाला/ सार्वजनिक उद्यान, लोढी, राबर्ट्सगंज सोनभद्र परिसर में 05 मार्च, 2020, व 06 मार्च, 2020 को किया गया है। जिसमें जनपद के विभागों एवं स्वयं सेवी संस्थाआें/व्यक्तिगत प्रतिष्ठानों द्वारा अनिवार्य रूप से लगाया जाना है। 05 मार्च, 2020 को पूर्वान्हं 10 बजे तक अपना-अपना स्टाल/प्रदर्शनी लगाना सुनिश्चित करेगे। उन्होने बताया कि राजकीय विभागों एवं व्यक्तिगत सस्थाओं के स्टालों को उतकृष्टता/ उत्तम के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा। जिले स्तरीय अधिकारी मुख्य रूप से मेला में भाग लेने तथा किसानों को अपने विभाग से सम्बन्धित कल्याणकारी योजनाओं के विषय में अवगत करायेगें। स्टाल लगाने के लिए कोई शुल्क देय नही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal