सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के सोनभद्र नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद सोनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है इस बात की चर्चा जोरों पर है। विश्वस्त सूत्रों की माने तो नगर मण्डल अध्यक्ष विनोद सोनी ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओ को लेकर जिलाध्यक्ष अजीत चौबे को इस्तीफा सौपा है। नगर मण्डल अध्यक्ष के इस्तीफे को अभी जिलाध्यक्ष द्वारा स्वीकार नही किया गया है। वही भाजपा नगर अध्यक्ष के इस्तीफा देने के बाद से इन नामो प्रमोद गुप्ता , रविन्द्र केशरी , बलराम सोनी व संगम गुप्ता की चर्चा जोरों पर है। अब देखना होगा कि जिलाध्यक्ष किसे नगर मण्डल अध्यक्ष की कमान सौपते है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal