रेणुसागर के 45 कर्मचारी दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित

कम्पनी की प्रगति में कर्मचारियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है:के पी यादव

कर्मचारियों के मेहनत व लगन से आज हिण्डालको कम्पनी विश्व पटल पर एक अलग स्थान बना सकी है:के पी यादव

रेनुसागर सोनभद्र।हिण्डालको रेनूसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह में रेणुसागर प्रबन्धन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को जिन्होंने संस्थान में अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन्हें दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित करते हुए अभिन्दन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के अध्यक्ष उर्जा के0पी0 यादव, द्वारा 37 श्रमिकों, 08 स्टाफ वर्ग के कर्मचारियों, सहित कुल 45 कर्मचारियों को उनके सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उनकें गृहणियों के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा श्रीयुत जी0डी0 बिडला के चित्र पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया,द्वारा, तत्पश्चात् आदित्य बन्दना के उपरान्त अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि

अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव ने कहा कि हमारे सहकर्मी भाइयों ने दीर्घकाल तक अपनी कर्मठता, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा से सेवा करते हुए संस्थान को प्रगति की नयी ऊॅचाइयों पर पहुॅचाया हैं हमारा संस्थान इन सहकर्मी भाईयों का सदैव कृतज्ञ है।मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी कम्पनी की प्रगति में उसके कर्मचारियों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण होता है। प्रबंधन के लिए यह गर्व की बात है कि संस्थान के कर्मचारी इतने लम्बे समय से कम्पनी से जुड़े रह कर कम्पनी की प्रगति में योगदान दे रहे है। उन्होंने कहा कि कम्पनी में कार्य करते हुए इतनी लम्बी अवधी में आपने कई उतार-चढ़ाव देखे और आपके ही मेहनत व लगन से आज हिण्डालको कम्पनी विश्व पटल पर एक अलग स्थान बना सकी है। इसके पूर्ब स्वागत संबोधन में मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि एवं दीर्घकालीन

सेवारत रहे समस्त कर्मचारियों उनकी धर्मपत्नियों, उपस्थित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कहा कि निश्चित ही हमारे संसथान के कर्मचारी एवं अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा है।कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों किशोरी सिंह,विजय झा एवं मिथलेश सिंह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों ने उपस्थित रह कर सम्मानित सहकर्मियों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी, सी एस सिंह ,आर पी सिंह ,एस बी बर्मा, सुदीप्ता नायक , मन्नू अरोरा , मनीष जैन,सुनील कान्त पांडेय, कुमार हर्षवर्धन, राम जतन गुप्ता, हितेन्द्र झा विनय कुमार वाजपेयी, ए के झा ,संतोष सिंह आदि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेंद्र सिंह,रमेश बर्मा ,सदानंद पांडेय, गोपाल मुखर्जी का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश राय एवं बीर सिंह झाला ने किया।धन्यवाद ज्ञापित हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह ने किया।राजन चौबे म्यूजिकल ग्रुप ने कार्यक्रम को संगीतमय वातावरण बना कर चार चांद लगाया।

Translate »