
संजय सिंह/ दिनेश गुप्ता
मु0अ0सं0 19/2020 धारा 302,364 भादवि थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
दिनांक 23.01.2020 को सलखन बैरिहवा टोला मे अरहर के खेत मे मिली 40 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी स्व0 पारस
कोल निवासी सलखन बैरिहवा टोला की लाश के सम्बन्ध में थाना चोपन मे मु0अ0सं0 19/20 धारा 302,364
भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। जिसके अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी चोपन व
स्वाट टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये थे जिसके परिणाम स्वरूप घटना का खुलासा हुआ तथा हत्या करने वाले
अपराधी रामसिंह पुत्रस्व0 हीरामनी सिंह निवासी ग्राम माटा सेमरहा थाना मझौली जिला सीधी मध्यप्रदेश का नाम
प्रकाश में आया। फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा 25000/- रूपये का
पुरस्कार घोषित किया गया था दिनांक 20.02.2020 को पुरस्कार घोषित अपराधी रामसिंह उपरोक्त को समय 15.55
बजे मुर्धवा मोड़ से प्रभारी निरीक्षक चोपन व स्वाट टीम/एसओजी प्रभारी द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त
रामसिंह ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि वह स्वयं राजमिस्त्री है और उसके साथ ही मृतका मुन्नी देवी
लेबर का काम करती थी दोनो मे प्रेम सम्बन्ध स्थापित हो गया था, दोनो साथ-साथ शराब पीते थे। दिनांक
13.01.2020 को मखन्चू के यहां काम करने के बाद शाम को दोनो ने पुनः शराब पिया और शारीरिक सम्बन्ध
बनाने अरहर के खेत मे गये जहां दोनो मे झगड़ा हो गया और रामसिंह ने मुन्नी देवी का गला उसी की साड़ी से
कसकर हत्या कर दिया। मृतका का मोबाइल बैरिहवा टोला के ही एक व्यक्ति को बेच दिया और अपना परिवार
लेकर बैढन भाग गया था। मृतका का मोबाइल भी बरामद किया जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता:-
1. रामसिंह पत्र स्व0 हीरामनी सिंह निवासी ग्राम माटा सेमरहा थाना मझौली जिला सीधी मध्यप्रदेश उम्र 40 वर्ष
बरामदगी का विवरण:-
1. 01 अदद आईटेल कम्पनी का कीपैड मोबाइल
गिरफ्तारी व बरामदगी पलिस टीम:-
1.नवीन कुमार तिवारी प्रभारी निरीक्षक चोपन
2.निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह स्वाट टीम प्रभारी
3.उ0नि0 ज्ञानेन्द्र सिंह एसओजी प्रभारी
4.हे0का0 अश्विनी सिंह
5.हे0का0 अरविन्द सिंह
6.हे0का0 जगदीश मौर्या
7.का0 अनुप सिंह
8.का० हरिकेश यादव
9.का0 जितेन्द्र यादव
10.का0 रितेश कुमार पटेल
11.का0 अम्बुज तिवारी
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal