Wednesday , September 16 2026

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर

सोनभद्र।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या 22 फरवरी को जनपद आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ तैयारी शुरू कर दी है।

उपमुख्यमंत्री माननीय केशव प्रसाद मौर्य जी घोरावल विधानसभा के शाहगंज स्थित भागवत में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे भाजपा जिला अध्यक्ष अजित चौबे ने आज कार्यक्रम स्थल व उसके पास बन रहे हेलीपैड का निरीक्षण किया और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही

उनके साथ घोरावल विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्या निवर्तमान जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर रमेश पटेल जिला महामंत्री अमरनाथ पटेल अनूप तिवारी गंगा सिंह सूर्यमणि तिवारी छोटू पटेल सुरेंद्र मौर्या आदि मौजूद रहे

Translate »