भोले बाबा के दरबार में होती है हर मुराद पुरी|
स्व0 रोहित सिन्ह द्वारा निर्मित कराया गया था पडाव घाट शिवमंदिर|
देवसर(सिंगरौली)| देवसर विधानसभा के पुरानी देवसर ग्राम मे महान नदी के तट पर स्थित है पडाव घाट शिवमंदिर, जहाँ बाबा भोलेनाथ के दर्शन से होती है हर मुराद पुरी| मंदिर के प्रधान पुजारी रामचन्द्र झा ने बताया कि जहा आज मंदिर स्थित है, वहा पहले रीवा रियासत के राजा का पडाव हुआ करता था| इसी कारण यहा का नाम पडाव घाट पडा|
मंदिर पर पुजा-दर्शन के लिए आए कुछ ग्रामिणो ने बताया कि यहा जो भी मन्नत मान्गिए, बाबा आपको खाली हाथ नहीं जाने देंगे| गाव के बुजुर्ग ने बताया कि जेपी सिमेन्ट कम्पनी की मशीन महान नदी के बीचो बीच फ़स गयी तो मशीन के मालिक द्वारा पडाव घाट शिवमंदिर पर बाबा भोलेनाथ की पुजा की गयी तत्पश्चात मशीन नदी से बाहर आ पायी| मंदिर व शिव भगवान के कई चमत्कार सुनने को मिले जो आश्चर्यचकित करने वाले थे|
पडाव घाट मंदिर का निर्माण स्व0 रोहित सिन्ह द्वारा कराया गया था और वर्तमान मे उनकी धर्मपत्नी सुनिता सिन्ह जी द्वारा देखरेख किया जाता है| सुनिता सिन्ह जी ने बताया कि 26 फ़रवरी से पडाव घाट शिवमंदिर पर जनसहयोग से श्रीरूद्र महायज्ञ का आयोजन हो रहा है| जिसमे सभी शिव भक्तो का स्वागत है|
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal