Wednesday , September 16 2026

ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल

डाला(सोनभद्र)स्थानीय चौकी क्षेत्र अन्तर्गत बाजार में ट्रक की टक्कर से दूध विक्रय करने जा रहा साईकिल सवार बालक गंभीर रूप घायल हो गया।घायल बालक का एक निजी अस्पताल में प्रथम उपचार कराने के बाद परिजनों द्वारा ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया।

घटना के संबध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कक्षा पांच में पढाई करने वाला बालक दूध विक्रय करने साईकिल से डाला बाजार में जा रहा था कि चुडी़ गली के समीप पंहुचते ही सामने से आ रही ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें बालक उमेश यादव(11)पुत्र श्रीनिवास यादव निवासी बगबैसा गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक चौकी परिसर में खडी़ कर फरार हो गया।घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र हो गए और इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद बालक को उपचार के लिए स्थानीय एक निजी चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया।सुचना मिलते ही परिजन भी पंहुच गए जिनके द्वारा प्रथम उपचार के बाद गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया।घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खडा करा लिया है।

Translate »