Wednesday , September 16 2026

नगवां साइट का हुआ भूमि पूजन ,साइट शुरू।

समर जायसवाल –

दुद्धी।कनहर नदी तट पर नगवां गांव स्थित बालू साइट का आज भूमि पूजन विधि विधान से कर दिया गया।साइट के स्वामी पूर्व एमएलसी विनीत सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन अर्चन कर बड़े ही आस्था से नदी में चुनरी और नारियल फोड़कर घाट का शुभारंभ किया।

नगवां बालू साइट खुलने से नगवां वासियों को रोजगार के अवसर खुल गए।बालू घाट खुलने ग्रामीणों में खुशियां देखने को मिली ग्रामीणों ने बताया कि रेत लोड करने आने वाली गाड़ियों की आवाजाही से गांव के लोगों को रोजगार मिलेगा।इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ,डॉ गौरव सिंह ,राफ़े खान के साथ उनके समर्थक मौजूद रहें।

Translate »