
बकरिहवाँ/सोनभद्र (राहुल तिवारी) थाना क्षेत्र बीजपुर के ग्राम सभा महुली के धरिकार बस्ती का हैंड पम्प महीनों से खराब ग्रामीणों में आक्रोश ग्रामीणों ने बताया कि हम सभी लोगो को पानी के लिए खाफी दिक्कत है, जबकि नजदीक में एक ही हैंड पम्प है, महीनों से खराब है इसकी शिकायत ग्राम प्रधान को कई बार किया गया लेकिन प्रधान द्वारा इसे अभी तक सही नही कराया गया है जबकि गाँव की महिलाओं ने बताया कि ये कोई पहली बार की बात नही है आये दिन जब भी हैंड पम्प खराब होता है तो ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी इसे जल्दी सही नही कराया जाता है। जब कभी भी ग्राम प्रधान से इसे सही कराने की बात की जाती है तो सीधा जबाब होता है कि सरकार द्वारा ऐसा कोई भी बजट नही है,जबकि हम सभी लोग मिल के अपने निजी पैसे से सही कराते है।। जबकि देखा जाए तो करीब दस घर के बीच के एक ही हैंड पम्प है, गाँव की महिलाओं ने बताया कि अगर यह जल्द से जल्द सही नही कराया गया तो अब हम सभी महिलाएं प्रधान के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे। क्यो की गर्मी अब सुरु हो चुका है ,हम सभी महिलाओं के पानी की समश्याओ को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय इसे जल्द से जल्द सही कराए ताकि हम सभी लोगो को पानी का लाभ मिल सके।।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal