—अनिल बेदाग—
मुंबई : आपको वास्तव में बेस्टसेलर्स में जगह बनाने के लिए बहुत बड़े पैमाने पर रिलीज़ की आवश्यकता नहीं है। यदि एक मोहक और उम्दा पुस्तक है, तो यह अपनी योग्यता से पाठकों के हाथो तक पहुंच जाएगी। यही कारण है कि कोई भी आगामी लेखक वर्तमान लोकप्रिय पुस्तक कलयुग : द असेंशन के लेखक जतिन गुप्ता से सीख सकता है। लेखक जतिन गुप्ता अपनी हालिया फिक्शन की किताब की सफलता से बेहद उत्साहित हैं। हालांकि उन्होंने गैर-फिक्शन से फिक्शन की ओर कदम बढ़ाया है।
मेगा लॉन्च इवेंट नहीं होने के बावजूद यह पुस्तक हॉट केक की तरह बिक रही है। क्या आपने इस तरह की प्रतिक्रिया की आशा की थी? इस सवाल पर जतिन गुप्ता कहते हैं “हमने कलियुग की 2500 प्रतियां एक महीने में बेचीं और यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। वह भी तब जब यह साल के अंत में स्टॉल पे आई थी। उस समय जब लोग ज्यादातर छुट्टियां मना रहे होते हैं या परिवार के साथ व्यस्त होते हैं, इस पुस्तक ने रिकॉर्ड बनाए।
पुस्तक ‘कलयुग’ के बारे में जतिन गुप्ता ने बताया कि जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह किताब कलयुग के बारे में है। कलयुग हमारे लिए क्या है और यह कैसे होगा, इस पर एक कल्पना है। कई अन्य कहानियों के विपरीत यह कहानी बिल्कुल पौराणिक नहीं है, बल्कि इसमें कहीं फैंटेसी भी है और पौराणिक कथाओं से बहुत कम तत्व हैं।”कहा जा रहा है कि यह किताब एक फिल्म के लिए एकदम सही मेटेरियल है। जतिन गुप्ता चाहते हैं कि जिस तरह बड़े पैमाने पर किताब को लिखा गया है उसी तरह कहानी के साथ न्याय करने के लिए भी बड़े स्तर पर फिल्म को बनाना होगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal