Wednesday , September 16 2026

पूर्व प्रमुख नगवां व बसपा नेता प्रवीण सिंह भाजपा में शामिल

सोंनभद्र।पूर्व प्रमुख नगवां व बसपा नेता प्रवीण सिंह सोमवार को भाजपा में शामिल हो गए। प्रवीण सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी में शामिल किया।

श्री सिंह इसके पूर्व बसपा के साथ थे। नगवां विकास खंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में इनका खासा प्रभाव है। 2005 में यह नगवां विकास खंड के प्रमुख थे। 2015 के चुनाव में इनके भाई प्रशांत सिंह प्रमुख चुने गए थे। 30 नवम्बर को झारखंड में एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई थी।

भाजपा में शामिल होने के बाद इन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी मुख्यमंत्री योगी जी का देश के प्रति समर्पण और भाजपा की नीतियां और कार्य अच्छा लगा। जिससे प्रभावित होकर मैंने भाजपा संगठन की सदस्यता ग्रहण की है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजित चौबे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा सदर विधायक भूपेश चौबे राष्ट्रीय परिषद सदस्य पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार कापरेटिक चेयरमैन राजेंद्र सिंह पटेल जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल पूर्व विधायक तीरथ राज नगंवा मंडल अध्यक्ष महेश्वर खरवार वन्यजीव बोर्ड सदस्य श्रवण जी जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनय श्रीवास्तव मनीष मिश्रा ओमप्रकाश दूवे राम सुन्दर निषाद आदि मौजूद रहे

Translate »