सोनभद्र।पतंजलि परिवार के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार विश्वास जी के आकस्मिक निधन से पूरा जनपद, सोनभद्र मर्माहत है। रावर्टसगंज,रेणुकूट ,ओबरा,अनपरा,शक्तिनगर, म्योरपुर दूधी, घोरावल सहित समस्त जिले के योग साधक भाई, बहन जिले के सभी योग कक्षाओं में शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। रावर्टसगंज मुख्यालय पर सभी योग शिक्षक मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। जिसमें पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी,भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, प्रमुख योग शिक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव ,मोहर देव पांडे, बलदाऊ श्रीवास्तव, सुबोध मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी चन्द्रकान्त मिश्रा,रवि पांडेय चंद्र, बहादुर सिंह,देवेंद्र श्रीवास्तव ,अजय पांडे, अंशुमान सिंह, अमरेश त्रिपाठी अभय नारायण सिंह, सतीश पाल , दिनेश श्रीवास्तव,, बलराम सिंह, धर्मेंद्र चौरसिया, रमेश राम पाठक, समेत तमाम साधक उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal