Wednesday , September 16 2026

दुद्धी तहसील समाधान दिवस में 68 मामले आये ,2 का मौके पर व 4 टीम ने किया निस्तारण।

समर जायसवाल –

दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में आज तहसील दिवस का आयोजन एसडीएम सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया।इस दौरान कुल 68 मामले आये जिसमें से 2 मामलों का निस्तारण मौके पर और 4 मामलों का निस्तारण टीम भेज कर करवाया गया शेष 62 मामलों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारण के निर्देश संबंधितों को दिए गए।इस मौके पर उपप्रभागीय अधिकारी मनमोहन मिश्रा ,एसडीओ विद्युत चंद्रशेखर के साथ सर्किल क्षेत्र के समस्त थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Translate »