Wednesday , September 16 2026

विंढमगंज में श्रद्धालुओं ने मां सरस्वती की प्रतिमा का किया विसर्जन

ओम प्रकाश रावत विंढमगंज (सोनभद्र)

विंढमगंज थाना क्षेत्र मे सरस्वती पूजा धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को विभिन्न पूजा स्थलों में सौहार्दपूर्ण ढंग से हर्षोल्लास के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न पूजा समिति के युवक बच्चें गानों में झूमते नजर आए पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था सरस्वती पूजा विसर्जन हेतु जुलूस निकाला। विंढमगंज क्षेत्र के आदर्श नगर शिव मंदिर ,रेलवे स्टेशन के पास सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ,आर्यावर्त बैंक के पास मेन मार्केट में मूडीसेमर रोड आर डी एस पब्लिक स्कूल बंधु नगर, सलैयाडीह,मुडीसेमर छठ घाट पासवान टोला आदि विभिन्न पूजा समिति ने मंत्रोचार के साथ सरस्वती माता की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान प्रशासन ने विभिन्न पूजा समिति पर नजर रख कर विसर्जन के समय विभिन्न नदी घाट में पैनी नजर रखे थे।

Translate »