
बभनी/सोनभद्र (अरुण पांडेय)
तीन सौ इक्यावन कन्याओं के द्वारा निकाली गई कलशयात्रा।
नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ के साथ रासलीला व प्रवचन का भी आयोजन।
बभनी। थाना क्षेत्र के चीकूटोला में स्थित प्राचीन बुढ़वा मंदिर में शनिवार को नौ दिवसीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन तीन सौ इक्यावन महिलाओं तथा कन्याओं ने कलश लेकर कलशयात्रा में शामिल हुई। इस राम कथा के कलश यात्रा के दौरान श्रीराम सहित लक्ष्मण और माता जानकी और हनुमान की सुन्दर झाकी भी निकाली गयी।भक्तो द्वारा जय श्री राम और औरराम नाम की धुन से बभनी गुजायमान रहा।इस श्रीराम महायज्ञ के मुख्य यजमान बाबूराम गुप्ता तथा कन्हैयालाल गुप्ता सपत्नी कलशयात्रा में आगे आगे रहे।नौ दिवसीय महायज्ञ में श्रीरामकथा तथा रासलीला का भी मंचन किया जायेगा। वृंदावन से पधारे कलाकार रासबिहारी जी के लीला का मंचन किया जायेगा।यज्ञ के पहले दिन वैदिक मंत्रोंचार के साथ यज्ञमंडप में कलश का स्थापना किया गया। वैदिक मंत्रों चार से पुरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
इस कार्यक्रम के यज्ञाचार्य स्वामी बृजेश शरण जी महाराज व कथावाचक मानस विदुषी साध्वी विभा जी (काशी) जी रहेगी।कलश स्थापना के बाद से ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप का परिक्रमा करने लगे। श्रीराम महायज्ञ को सफल बनाने में चंद्रिका प्रसाद, विनोद कुमार, सुनिल कुमार, राजेंद्र प्रसाद, एडवोकेट पवन कुमार दुबे, रविशंकर,यदुबीर सिंह आदि लोग लगे रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal