सोनभद्र के 2 रिक्त पड़े नगर निकाय के अध्यक्ष पद पर उपचुनाव होने के बाद शपथ ग्रहण में देरी क्यों-सावित्री देवी

निर्वाचन आयोग,मुख्यमंत्री,मंडलायुक्त,डीएम को भेजा पत्रक

सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन व रेनूकुट सोनभद्र के रिक्त पड़े अध्यक्ष पद हेतु दिनांक- 14.01.2020 को चुनाव आयोग द्वारा उपचुनाव कराया गया था। जिसके क्रम में दिनांक-16.01.2020 को मतगणना का कार्य सम्पन्न कराया गया। जिसमें चोपन से फरीदा बेगम पत्नी स्व0 इम्तियाज़ अहमद व रेनूकुट से निशा सिंह पत्नि स्व शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलु सिंह को नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु विजयी घोषित किया जा चुका है। परन्तु अभी तक चोपन फरीदा बेगम पत्नी स्व0 इम्तियाज़ अहमद,रेनूकुट से निशा सिंह पत्नि स्व शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलु सिंह को को अध्यक्ष पद हेतु शपथ ग्रहण नहीं कराया गया है।जिस संबंध में महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग यूपी,मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन,मंडलायुक्त मिर्जापुर,जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्राचार करते हुये मेल किया कि
नगर पंचायत चोपन व रेनूकुट सोनभद्र के अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशीयों को अध्यक्ष पद हेतु शपथ ग्रहण कराने की तिथि जल्द तय किया जाये जिससे कि क्षेत्र में लंबे समय से रुके विकास कार्य को पुनः गति मिल सके व क्षेत्र की जनता की समस्या पर उचित समाधान मिल सके।।

Translate »