Wednesday , September 16 2026

अधिवेशन और संयोजक सम्मेलन को लेकर बजरंग दल की बैठक सम्पन्न

बीजपुर (सोनभद्र ) शुक्रवार को शायंबजरंग दल प्रांत अधिवेशन व संयोजक सम्मेलन काशी प्रान्त 7 और 8 फरवरी प्रयागराज के संबंध में एवं अन्य विषयों पर बीजपुर प्रखंड की बैठक श्री बेड़िया हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला सेवा प्रमुख प्रखण्ड अध्यक्ष संजय गुप्ता जी ने किया। संयोजक सम्मेलन के प्रमुख नगर सहसंयोजक सुरेश गुप्ता का नाम तय हुआ । इस मौके पर जिला सहसंयोजक संदीप गुप्ता , नगर मंत्री चंदन गुप्ता, नगर सहसंयोजक सुरेश गुप्ता , उत्कर्ष द्विवेदी , जयदीप तिवारी, संतोष गुप्ता, रामजी यादव , पंकज चौबे ,रिंकू , दीपक , तथा अन्य सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Translate »